जयपुर में अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव सम्मान समारोह का आयोजन 14 नवंबर 2026, शनिवार को किया जाएगा। समारोह जेडीए सामुदायिक केन्द्र अभिनंदन, सुभाष नगर, शास्त्री नगर, जयपुर में दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा।

अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद नाटाणी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रामगोपाल नाटाणी और सह संयोजक केदार नाटाणी होंगे।

समारोह में कार्यक्रम में सहयोग करने वाले लोगों का अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति की ओर से सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन के लिए सुधीर नाटाणी, हेमलता नाटाणी, आगरा रोड, महेश नाटाणी, सांगानेर, मानसरोवर, सुनील नाटाणी, बरकत नगर, टोंक रोड और बृजकिशोर नाटाणी, वैशाली नगर, परकोटा को मनोनीत किया गया है।

कार्यक्रम में खण्डेलवाल वैश्य समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों सहित वैश्य समाज के पार्षदों का भी सम्मान किया जाएगा। समिति ने सभी नाटाणी परिवार बंधुओं से कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहयोग के साथ तन, मन और धन से सहयोग करने तथा समारोह को सफल बनाने में योगदान देने का अनुरोध किया है।

अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के अध्यक्ष मुरारी लाल नाटाणी ने बताया कि समिति की ओर से आयोजित यह समारोह सामाजिक सहभागिता और सम्मान के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Tags: