RIFF Film Club की पहली स्क्रीनिंग में छाई ‘फिल्मिस्तान’, फ्रेंडशिप डे पर सिनेमा प्रेमियों का जुटा मंच

फ्रेंडशिप डे पर जयपुर में RIFF Film Club की पहली फिल्म स्क्रीनिंग आयोजित हुई, जिसमें ‘फिल्मिस्तान’ का प्रदर्शन किया गया। जानिए कैसे सिनेमा प्रेमियों, कलाकारों और युवाओं ने इस आयोजन में भाग लेकर फिल्म संस्कृति को बढ़ावा दिया।

Update: 2026-08-03 09:52 GMT

तस्वीर में जयपुर के एक को-वर्किंग स्पेस में RIFF Film Club की स्क्रीनिंग के दौरान हाथ में पोस्टर थामे खड़े प्रतिभागी और आयोजक नजर आ रहे हैं।

जयपुर | 2 अगस्त, 2026। फ्रेंडशिप डे के अवसर पर RIFF Film Club द्वारा अपनी पहली फिल्म स्क्रीनिंग का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में हिंदी की चर्चित फिल्म "फिल्मिस्तान" का प्रदर्शन किया गया, जिसे RIFF Film Club एवं 9x11 Co-Working Space, लाल कोठी, जयपुर के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में 30 से अधिक सिनेमा प्रेमियों, फिल्म विद्यार्थियों, कलाकारों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फिल्म प्रदर्शन के दौरान दर्शकों ने फिल्म की कहानी, अभिनय और भारतीय सिनेमा के प्रति उसके प्रेम को सराहा। स्क्रीनिंग के बाद प्रतिभागियों के बीच फिल्म को लेकर सार्थक चर्चा आयोजित की गई, जिसमें सभी ने अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर RIFF Film Club के फाउंडर सोमेंद्र हर्ष ने कहा कि RIFF Film Club का उद्देश्य राजस्थान में फिल्म संस्कृति को बढ़ावा देना, विश्व सिनेमा से दर्शकों को जोड़ना तथा नियमित फिल्म स्क्रीनिंग, संवाद और फिल्म संबंधी गतिविधियों के माध्यम से सिनेमा प्रेमियों के लिए एक सशक्त एवं रचनात्मक मंच तैयार करना है।

उन्होंने बताया कि क्लब के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह विभिन्न भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की स्क्रीनिंग और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले 9x11 Co-Working Space तथा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार की सार्थक एवं यादगार फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन निरंतर किया जाएगा।

Tags:    

Similar News