रिद्धिमा मीना को प्रतिष्ठित कला सीताराम फंडीस अवार्ड, उत्तर पश्चिम रेलवे का बढ़ाया गौरव
उत्तर पश्चिम रेलवे स्टेट भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की युवा यूनिट लीडर रिद्धिमा मीना को शिलांग में ‘कला सीताराम फंडीस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। जयपुर पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत कर बधाई दी।
तस्वीर में बाएं से दाएं: श्री विनोद कुमार बेनीवाल, श्री दिनेश पांडे, डॉ. लक्ष्मी मीणा, रिद्धिमा मीना और श्री अशोक माहेश्वरी जयपुर में एक समारोह के दौरान नजर आ रहे हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे स्टेट भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की युवा यूनिट लीडर रिद्धिमा मीना ने प्रतिष्ठित ‘कला सीताराम फंडीस अवार्ड’ वर्ष 2025 प्राप्त कर उत्तर पश्चिम रेलवे स्टेट भारत स्काउट एवं गाइड का नाम रोशन किया है। यह सम्मान उन्हें स्काउट एवं गाइड आंदोलन में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
मेघालय की राजधानी शिलांग में 12 अगस्त 2026 को इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप की ओर से आयोजित ‘द इंटरनेशनल यूथ अवार्ड सेरेमनी’ में रिद्धिमा मीना को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। पुरस्कार मिलने के बाद जयपुर लौटने पर उन्होंने राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री दिनेश पांडे के साथ उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर अपनी उपलब्धि की जानकारी दी।
रिद्धिमा मीना के जयपुर आगमन पर उत्तर पश्चिम रेलवे स्टेट भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे स्टेट भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के माननीय अध्यक्ष एवं उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक श्री अशोक माहेश्वरी तथा मुख्यालय स्थानीय संघ की माननीय अध्यक्षा एवं मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. लक्ष्मी मीणा ने रिद्धिमा मीणा को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए सम्मानित किया।
इस अवसर पर सहा. आयुक्त मुख्यालय स्थानीय संघ एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री विनोद कुमार बेनीवाल भी मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने रिद्धिमा मीणा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि उत्तर पश्चिम रेलवे के अन्य युवाओं और स्काउट-गाइड्स को समाज सेवा तथा संगठन के कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।
रिद्धिमा मीणा की इस उपलब्धि पर समस्त उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी और अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होना उत्तर पश्चिम रेलवे स्टेट भारत स्काउट एवं गाइड के लिए गौरव का विषय बना है।