उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, 50 प्रतिभागियों ने लिया भाग

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय जयपुर में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 50 प्रतिभागियों ने भाग लेकर राजभाषा जागरूकता बढ़ाई।

Update: 2026-07-27 13:43 GMT

तस्वीर में उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर के संकल्प सभागार में आयोजित हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दौरान बैठे हुए प्रतिभागी दिखाई दे रहे हैं।

राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कार्यालयी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार दिनांक 27 जुलाई, 2026 को प्रधान कार्यालय, उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर स्थित ‘‘संकल्प सभागार‘‘ में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

श्री पंकज शर्मा, अध्यक्ष नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2), जयपुर एवं महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2), जयपुर के तत्वावधान में किया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार प्रतियोगिता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2), जयपुर से संबद्ध केंद्रीय सरकार के सदस्य कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कार्यालयी कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करना था।

प्रतियोगिता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्या.2) जयपुर के सदस्य कार्यालयों से लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर श्री कपिल सिंघल, उप मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं श्री शिवचरण बैरवा, सचिव नराकास, (कार्यालय -2) जयपुर उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Tags:    

Similar News