निरंकारी संत समागम: रेलवे ने भोडवाल माजरी स्टेशन पर दिया 4 ट्रेनों को ठहराव
79वें अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चार प्रमुख ट्रेनों का अस्थाई ठहराव तय किया है।
79वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी और बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवाओं का भोडवाल माजरी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव निर्धारित किया है। यह ठहराव 20 सितंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक रहेगा।
गाडी संख्या 12414 जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा 20 सितंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक भोडवाल माजरी स्टेशन पर 02.20 बजे पहुंचेगी और 02.22 बजे प्रस्थान करेगी। इसी अवधि में गाडी संख्या 12413 अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा भोडवाल माजरी स्टेशन पर 22.55 बजे आगमन और 22.57 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी तरह गाडी संख्या 22451 बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ रेलसेवा 20 सितंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक भोडवाल माजरी स्टेशन पर 11.17 बजे पहुंचेगी और 11.19 बजे रवाना होगी। गाडी संख्या 22452 चंडीगढ-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा भी इसी अवधि में भोडवाल माजरी स्टेशन पर 08.03 बजे आगमन और 08.05 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे की ओर से यह अस्थाई ठहराव 79वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। 20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चार रेलसेवाओं के भोडवाल माजरी स्टेशन पर रुकने से इन सेवाओं से यात्रा करने वाले यात्रियों को निर्धारित अवधि में अतिरिक्त ठहराव की सुविधा मिलेगी।