जयपुर नगर निगम ने पत्रिका गेट से की 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की शुरुआत
मालवीय नगर और जगतपुरा के सफाई मित्रों के साथ स्थानीय निवासियों ने पत्रिका गेट पर परिसर की सफाई कर स्वच्छता की शपथ ली।
तस्वीर में जयपुर में स्वच्छता की शपथ लेते सफाई मित्र और नागरिक दिखाई दे रहे हैं।
जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा पत्रिका गेट पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत जगतपुरा एवं मालवीय नगर क्षेत्र के सफाई मित्रों ने पत्रिका गेट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता सुनिश्चित की।
अभियान में आमजन ने भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई। इस दौरान सफाई मित्रों एवं आमजन ने स्वच्छता की शपथ लेकर अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, गंदगी नहीं फैलाने तथा अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करने का भी संकल्प लिया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के शुभारंभ के अवसर पर सभी ने उत्साहपूर्वक स्वच्छता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।
सफाई अभियान में शामिल लोगों ने कहा कि अभियान के दौरान पूर्ण समर्पण एवं सहभागिता के साथ कार्य करते हुए जयपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक शहर बनाने में अपना योगदान देंगे। पत्रिका गेट पर आयोजित यह अभियान स्वच्छता के प्रति सफाई मित्रों और आमजन की सहभागिता के संकल्प के साथ आगे बढ़ा।