जयपुर। तहसील आमेर स्थित निम्स अस्पताल में 25 सितम्बर 2026 की रात 11 बजे हुई आगजनी की घटना की जांच के लिए जिला प्रशासन ने समिति गठित की है। घटना के कारणों का पता लगाने और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से जिला कलक्टर संदेश नायक ने अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, जयपुर शहर दक्षिण की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया है।

समिति में उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा को सदस्य सचिव बनाया गया है। उपखण्ड अधिकारी, आमेर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, नगर निगम जयपुर तथा वरिष्ठ विद्युत निरीक्षक को समिति का सदस्य बनाया गया है।

जांच समिति निम्स अस्पताल में हुई आगजनी की घटना के कारणों की जांच करेगी और आवश्यक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। साथ ही, भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के संबंध में आवश्यक जांच के आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

Tags: