तस्वीर में जयपुर के निवारू रोड स्थित ईवीएम वेयरहाउस में जिला निर्वाचन अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए नजर आ रहे हैं।   

जयपुर, 26 सितम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने शनिवार को निर्वाचन विभाग के स्वामित्व वाले निवारू रोड, झोटवाड़ा, जयपुर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा और तहसीलदार (निर्वाचन) कुलदीप मौजूद रहे। राजनीतिक दलों की ओर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के शंकर लाल सिंह चौधरी तथा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मनोज कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन विभाग से संबंधित अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags: