यात्रियों के लिए राहत: 02 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में फिर हुआ विस्तार

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुम्बई सेट्रल-भिवानी और बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी स्पेशल रेलसेवाओं का विस्तार किया।

Update: 2026-07-28 12:38 GMT

रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 02 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। इस विस्तार से इन विशेष रेलसेवाओं का संचालन निर्धारित अवधि के बाद भी जारी रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09001/09002 मुम्बई सेट्रल-भिवानी-मुम्बई सेट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत मुम्बई सेट्रल से यह रेलसेवा दिनांक 04.08.26 से 28.08.26 तक (08 ट्रिप) तथा भिवानी से दिनांक 05.08.26 से 29.08.26 तक (08 ट्रिप) संचालित की जाएगी।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 09005/09006 बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि भी बढ़ाई जा रही है। यह रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 05.08.26 से 26.08.26 तक (04 ट्रिप) तथा भिवानी से दिनांक 06.08.26 से 27.08.26 तक (04 ट्रिप) विस्तारित अवधि के साथ संचालित होगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री यातायात की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया यह निर्णय विशेष रेलसेवाओं के माध्यम से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Tags:    

Similar News