मानसरोवर जोन में फॉलो अप शहरी सेवा शिविर, 43 जन्म-मृत्यु-विवाह प्रकरणों का निस्तारण

जयपुर के मानसरोवर जोन में फॉलो अप शहरी सेवा शिविर में 43 जन्म-मृत्यु-विवाह प्रकरणों का निस्तारण, पट्टा भी जारी किया गया।

Update: 2026-07-27 14:50 GMT

नगर निगम जयपुर की ओर से सोमवार को मानसरोवर जोन कार्यालय, सेक्टर 9, गोखले मार्ग, शिप्रा पथ रोड पर फॉलो अप शहरी सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। शिविर में नगरीय निकायों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

नगर निगम जयपुर द्वारा आयोजित इस शिविर में जन्म, मृत्यु एवं विवाह के 43 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जबकि लीज डीड के 1 प्रकरण का भी समाधान किया गया। आमजन को त्वरित राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे इन शिविरों में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर निपटारा किया जा रहा है।

शिविर में मानसरोवर निवासी श्री रमेश जी ने अपने मकान के पट्टे के लिए आवेदन किया। उन्होंने आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा किए, जिसके कुछ समय पश्चात ही नगर निगम प्रशासन द्वारा फॉलो अप शहरी सेवा शिविर में उनके मकान का पट्टा बनाकर प्रदान कर दिया गया।

श्री रमेश जी ने बताया कि निगम द्वारा उनके कार्य को पूर्ण सहयोग और त्वरित गति से पूरा किया गया, जिससे वह अत्यंत प्रसन्न हैं। उन्होंने इस कार्य के लिए राज्य सरकार और नगर निगम प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

नगर निगम जयपुर के अनुसार मंगलवार को सांगानेर जोन में फॉलो अप शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर अम्बेडकर भवन, सामुदायिक केन्द्र, सांगानेर जोन कार्यालय के पास आयोजित होगा, जहां नगरीय निकायों से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Tags:    

Similar News