कुम्भलगढ़ उत्सव-2026 में पहली बार शामिल होंगे बीकानेरी रौबीले
| राजसमंद के ऐतिहासिक दुर्ग में कथक, ताल वाद्य और मांगणियार गायन के साथ पगड़ी व मेहंदी प्रतियोगिताएं होंगी, जिससे सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
1 से 3 दिसंबर तक कुम्भलगढ़ उत्सव में बीकानेरी रौबीले, शास्त्रीय नृत्य व लोक कला से पर्यटन बढ़ेगा।
अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित ऐतिहासिक कुम्भलगढ़ दुर्ग में 1 से 3 दिसंबर तक तीन दिवसीय कुम्भलगढ़ उत्सव-2026 आयोजित होगा। राजस्थान पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन, राजसमंद के तत्वावधान में होने वाले इस उत्सव में इस बार बीकानेर के प्रसिद्ध बीकानेर बियर्ड ग्रुप यानी ‘बीकानेरी रौबीले’ पहली बार अपनी शाही पहचान और पारंपरिक अंदाज के साथ शामिल होंगे। समूह के कलाकारों की 5 से 7 फीट तक लंबी मूंछें और 8 से 30 किलोग्राम तक वजन वाली विशाल पगड़ियां उत्सव का विशेष आकर्षण रहेंगी।
उत्सव के दौरान ऐतिहासिक दुर्ग में शास्त्रीय नृत्य, भारतीय ताल वाद्य और राजस्थानी लोक संगीत की प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्याएं सजेंगी। इसके साथ ही पारंपरिक वेशभूषा, पगड़ी बांधने की कला, लोक नृत्य और मेहंदी प्रतियोगिताओं के माध्यम से राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।
संयुक्त निदेशक पर्यटन, उदयपुर सुमिता सरोच ने बताया कि कुम्भलगढ़ उत्सव राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत और जीवंत लोक संस्कृति को देश-दुनिया के पर्यटकों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस वर्ष उत्सव में शास्त्रीय नृत्य, भारतीय ताल वाद्य और राजस्थानी लोक संगीत के साथ पारंपरिक वेशभूषा, पगड़ी और मूंछों की विशिष्ट पहचान भी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि पर्यटक कुम्भलगढ़ की ऐतिहासिक भव्यता के साथ राजस्थान की सांस्कृतिक विविधता, परंपराओं और लोक जीवन का भी अनुभव कर सकें।
बीकानेरी रौबीलों की पहली भागीदारी रहेगी खास
इस बार उत्सव में बीकानेर बियर्ड ग्रुप की भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। श्याम सुंदर जोशी के नेतृत्व में यह समूह पिछले 7-8 वर्षों से राजस्थान की लोक संस्कृति, पारंपरिक पहनावे और राजसी शान को देशभर में पहचान दिलाने के लिए सक्रिय है। समूह के कलाकार 5 से 7 फीट तक लंबी मूंछों और 8 से 30 किलोग्राम तक वजन वाली विशाल पारंपरिक पगड़ियों के लिए प्रसिद्ध हैं।
इन कलाकारों की खासियत केवल उनकी लंबी मूंछें और विशाल पगड़ियां ही नहीं हैं, बल्कि वे अपनी मूंछों के सहारे तलवार थामने जैसे अनूठे करतब भी दिखाते हैं। उनकी पारंपरिक पगड़ियां राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक हैं। कुम्भलगढ़ उत्सव में समूह की पहली भागीदारी आयोजन को एक नया सांस्कृतिक आयाम देगी।
कथक, ताल वाद्य और मांगणियार संगीत से सजेंगी तीन शामें
तीन दिवसीय उत्सव में प्रतिदिन शाम 7 बजे विशेष सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। तीनों दिन भारतीय शास्त्रीय और लोक संगीत की अलग-अलग विधाओं की प्रस्तुतियां होंगी। 1 दिसंबर को संगीता सिंघल एवं उनके दल द्वारा शास्त्रीय कथक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। 2 दिसंबर को मुजफ्फर रहमान भारतीय ताल वाद्य यंत्रों की विशेष प्रस्तुति ‘ताल वाद्य कचहरी’ देंगे। वहीं, 3 दिसंबर को डॉ. समंदर मांगणियार एवं उनके दल द्वारा राजस्थान की पारंपरिक मांगणियार लोक संगीत परंपरा की प्रस्तुति दी जाएगी।
इन सांस्कृतिक संध्याओं के जरिए पर्यटकों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य, वाद्य संगीत और राजस्थान की समृद्ध लोक गायन परंपरा से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
लोक नृत्य और पारंपरिक प्रतियोगिताएं भी होंगी आकर्षण
सांस्कृतिक संध्याओं के अलावा उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक राजस्थानी लोक नृत्य, लोक संगीत और पारंपरिक कलाओं की प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। पर्यटकों के लिए पारंपरिक पगड़ी बांधने और मेहंदी लगाने जैसी प्रतियोगिताएं भी रखी जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से पर्यटक राजस्थान की लोक परंपराओं से सीधे जुड़ सकेंगे और उन्हें करीब से जानने का अवसर मिलेगा।
15वीं शताब्दी के दुर्ग में सजेगा विरासत और संस्कृति का मंच
15वीं शताब्दी में महाराणा कुम्भा द्वारा निर्मित कुम्भलगढ़ दुर्ग मेवाड़ की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है। अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित यह दुर्ग अपनी विशाल प्राचीर, स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्ता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। इसी ऐतिहासिक परिवेश में तीन दिवसीय उत्सव के दौरान राजस्थान की शास्त्रीय, लोक और पारंपरिक कलाओं को एक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।
आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कला एवं कलाकारों को प्रोत्साहित करने के साथ देशी-विदेशी पर्यटकों को राजस्थान की सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराना है। साथ ही कुम्भलगढ़ को सांस्कृतिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह उत्सव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित ऐतिहासिक कुम्भलगढ़ दुर्ग में 1 से 3 दिसंबर तक तीन दिवसीय कुम्भलगढ़ उत्सव-2026 आयोजित होगा। राजस्थान पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन, राजसमंद के तत्वावधान में होने वाले इस उत्सव में इस बार बीकानेर के प्रसिद्ध बीकानेर बियर्ड ग्रुप यानी ‘बीकानेरी रौबीले’ पहली बार अपनी शाही पहचान और पारंपरिक अंदाज के साथ शामिल होंगे। समूह के कलाकारों की 5 से 7 फीट तक लंबी मूंछें और 8 से 30 किलोग्राम तक वजन वाली विशाल पगड़ियां उत्सव का विशेष आकर्षण रहेंगी।
उत्सव के दौरान ऐतिहासिक दुर्ग में शास्त्रीय नृत्य, भारतीय ताल वाद्य और राजस्थानी लोक संगीत की प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्याएं सजेंगी। इसके साथ ही पारंपरिक वेशभूषा, पगड़ी बांधने की कला, लोक नृत्य और मेहंदी प्रतियोगिताओं के माध्यम से राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।
संयुक्त निदेशक पर्यटन, उदयपुर सुमिता सरोच ने बताया कि कुम्भलगढ़ उत्सव राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत और जीवंत लोक संस्कृति को देश-दुनिया के पर्यटकों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस वर्ष उत्सव में शास्त्रीय नृत्य, भारतीय ताल वाद्य और राजस्थानी लोक संगीत के साथ पारंपरिक वेशभूषा, पगड़ी और मूंछों की विशिष्ट पहचान भी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि पर्यटक कुम्भलगढ़ की ऐतिहासिक भव्यता के साथ राजस्थान की सांस्कृतिक विविधता, परंपराओं और लोक जीवन का भी अनुभव कर सकें।
बीकानेरी रौबीलों की पहली भागीदारी रहेगी खास
इस बार उत्सव में बीकानेर बियर्ड ग्रुप की भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। श्याम सुंदर जोशी के नेतृत्व में यह समूह पिछले 7-8 वर्षों से राजस्थान की लोक संस्कृति, पारंपरिक पहनावे और राजसी शान को देशभर में पहचान दिलाने के लिए सक्रिय है। समूह के कलाकार 5 से 7 फीट तक लंबी मूंछों और 8 से 30 किलोग्राम तक वजन वाली विशाल पारंपरिक पगड़ियों के लिए प्रसिद्ध हैं।
इन कलाकारों की खासियत केवल उनकी लंबी मूंछें और विशाल पगड़ियां ही नहीं हैं, बल्कि वे अपनी मूंछों के सहारे तलवार थामने जैसे अनूठे करतब भी दिखाते हैं। उनकी पारंपरिक पगड़ियां राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक हैं। कुम्भलगढ़ उत्सव में समूह की पहली भागीदारी आयोजन को एक नया सांस्कृतिक आयाम देगी।
कथक, ताल वाद्य और मांगणियार संगीत से सजेंगी तीन शामें
तीन दिवसीय उत्सव में प्रतिदिन शाम 7 बजे विशेष सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। तीनों दिन भारतीय शास्त्रीय और लोक संगीत की अलग-अलग विधाओं की प्रस्तुतियां होंगी। 1 दिसंबर को संगीता सिंघल एवं उनके दल द्वारा शास्त्रीय कथक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। 2 दिसंबर को मुजफ्फर रहमान भारतीय ताल वाद्य यंत्रों की विशेष प्रस्तुति ‘ताल वाद्य कचहरी’ देंगे। वहीं, 3 दिसंबर को डॉ. समंदर मांगणियार एवं उनके दल द्वारा राजस्थान की पारंपरिक मांगणियार लोक संगीत परंपरा की प्रस्तुति दी जाएगी।
इन सांस्कृतिक संध्याओं के जरिए पर्यटकों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य, वाद्य संगीत और राजस्थान की समृद्ध लोक गायन परंपरा से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
लोक नृत्य और पारंपरिक प्रतियोगिताएं भी होंगी आकर्षण
सांस्कृतिक संध्याओं के अलावा उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक राजस्थानी लोक नृत्य, लोक संगीत और पारंपरिक कलाओं की प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। पर्यटकों के लिए पारंपरिक पगड़ी बांधने और मेहंदी लगाने जैसी प्रतियोगिताएं भी रखी जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से पर्यटक राजस्थान की लोक परंपराओं से सीधे जुड़ सकेंगे और उन्हें करीब से जानने का अवसर मिलेगा।
15वीं शताब्दी के दुर्ग में सजेगा विरासत और संस्कृति का मंच
15वीं शताब्दी में महाराणा कुम्भा द्वारा निर्मित कुम्भलगढ़ दुर्ग मेवाड़ की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है। अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित यह दुर्ग अपनी विशाल प्राचीर, स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्ता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। इसी ऐतिहासिक परिवेश में तीन दिवसीय उत्सव के दौरान राजस्थान की शास्त्रीय, लोक और पारंपरिक कलाओं को एक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।
आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कला एवं कलाकारों को प्रोत्साहित करने के साथ देशी-विदेशी पर्यटकों को राजस्थान की सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराना है। साथ ही कुम्भलगढ़ को सांस्कृतिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह उत्सव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।