आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के संचालन का निर्णय लिया है। यह स्पेशल रेलसेवा निर्धारित अवधि में 09 ट्रिप संचालित होगी, जिससे यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04829, जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 01.10.26 से 26.11.26 तक 09 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन जोधपुर से प्रत्येक गुरुवार को 16.15 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 20.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04830, गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 02.10.26 से 27.11.26 तक 09 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को 23.25 बजे रवाना होकर रविवार को 05.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटु, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोेहारू, महेन्द्रगढ, रेवाडी, गुडगॅाव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, सीतापुर, गोंडा व बस्ती स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे के अनुसार इस स्पेशल रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए निर्धारित अवधि में इस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा।

Tags: