जयपुर में आयोजित रनएक्टिव हाफ मैराथन के दौरान विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दिए गए।

जयपुर में आयोजित रनएक्टिव हाफ मैराथन में एक हजार से अधिक धावकों की भागीदारी ने शहर में खेल और फिटनेस के प्रति उत्साह को प्रदर्शित किया। रनएक्टिव लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्तरों के धावकों ने हिस्सा लिया। आयोजन के संयोजक दीपेंद्र सिंह नेगी और अनुराग गौड़ रहे। पिकयोरलोन प्रायोजक तथा एसबीआई लाइफ सह-प्रायोजक के रूप में आयोजन से जुड़े रहे।

मैराथन का आयोजन सीबीआई फाटक से गंगा मार्ग की तरफ किया गया। इसमें 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ श्रेणियां रखी गई थीं। मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता में 35 वर्ष से अधिक आयु के एथलीटों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए किया गया। प्रतियोगिता के दौरान चार लाख रुपए से अधिक की नकद पुरस्कार राशि वितरित की गई।

21 किलोमीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में नरेश कुमार माली ने एक घंटा दस मिनट उनसठ सेकंड का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोहित साहब कुमार एक घंटा उन्नीस मिनट के साथ दूसरे और राजकुमार एक घंटा बाईस मिनट के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में चात्रु ने एक घंटा बीस मिनट पैंतीस सेकंड का समय दर्ज कर पहला स्थान हासिल किया। पूजा एक घंटा बीस मिनट छत्तीस सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि उषा शर्मा ने एक घंटा सत्ताईस मिनट चार सेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में स्थानीय प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजकों ने राजस्थान पुलिस और यातायात पुलिस के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही आयोजन में सहयोग के लिए नगर निगम का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

मैराथन के सफल संचालन में ड्रीमकास्ट ने टिकटिंग और टाइमिंग पार्टनर की भूमिका निभाई। अन्नराष्ट्र और गुप्त वृंदावन ने खान-पान सहयोगी के रूप में योगदान दिया। एटरनल हार्ट केयर हॉस्पिटल चिकित्सा सहयोगी और फिटयोग स्वास्थ्य सहयोगी रहा। लीप ने पेयजल एवं इलेक्ट्रोलाइट, गुलाबचंद प्रिंट्स ने ट्रॉफी और बीपॉप्स ने ऊर्जा सहयोगी के रूप में सहभागिता की।

इसके अलावा मंडेला ट्रस्ट, भूटानी प्रॉपर्टीज एंड बिल्डर्स, तक्षरी, कोरोस और मैक्स प्रोटीन ने भी आयोजन में सहयोग किया।

रनएक्टिव संस्था 'धावकों के लिए और धावकों द्वारा' के सिद्धांत पर कार्य करती है। संस्था प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित करने के साथ नए धावकों को पेशेवर प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराती है। एक हजार से अधिक प्रतिभागियों की मौजूदगी और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए एथलीटों के चयन के साथ यह आयोजन धावकों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

Tags: