रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन शुरू किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से यह सेवा 3 और 4 सितंबर 2026 को दो ट्रिप के रूप में संचालित की जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09703 जयपुर-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 03.09.26 से 04.09.26 तक दो ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन जयपुर से सुबह 07.00 बजे रवाना होकर 15.05 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09704 रेवाड़ी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 03.09.26 से 04.02.26 तक दो ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से 16.00 बजे रवाना होकर रात 23.40 बजे जयपुर पहुंचेगी।

रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नीदड़ बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, रींगस, पलसाना, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनू, चिड़ावा, लोहारू और महेन्द्रगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए शुरू की गई यह सेवा यात्रियों के आवागमन के लिए निर्धारित अवधि में उपलब्ध रहेगी।

Tags: