अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर झड़वासा-बान्दनवाडा और सिंगावल स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल द्वारा इस कार्य के तहत नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण कई रेलसेवाएं रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित, रीशड्यूल और रेगुलेट रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, ब्लॉक के कारण प्रभावित होने वाली रेलसेवाओं में गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार रेलसेवा 08.10.26 को प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस 09.10.26 से 11.10.26 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी और अजमेर तक ही संचालित होगी। इसके चलते यह रेलसेवा अजमेर-मदार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 12992 जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 09.10.26 से 11.10.26 तक जयपुर से प्रस्थान करेगी और राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा राणाप्रतापनगर-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित होने वाली रेलसेवाओं में गाड़ी संख्या 17605 काचीगुडा-भगत की कोठी रेलसेवा शामिल है। यह ट्रेन 02.10.26 और 05.10.26 को काचीगुडा से प्रस्थान करेगी तथा परिवर्तित मार्ग वाया रतलाम-कोटा-सवाईमाधोपुर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में इसका ठहराव कोटा, सवाईमाधोपुर, जयपुर, डेगाना और जोधपुर स्टेशनों पर रहेगा। गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर रेलसेवा 09.10.26 से 11.10.26 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-जयपुर-सवाईमाधोपुर-कोटा-रतलाम होकर संचालित होगी। इस मार्ग पर ट्रेन किषनगढ, जयपुर, सवाईमाधोपुर, कोटा, नागदा और रतलाम स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

गाड़ी संख्या 12996 अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 10.10.26 को अजमेर से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग वाया आबूरोड-पालनपुर-साबरमती-वडोदरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में इसका ठहराव ब्यावर, मारवाड जं., फालना, आबूरोड, पालनपुर और साबरमती स्टेशनों पर रहेगा।

रीशड्यूल की जाने वाली रेलसेवाओं में गाड़ी संख्या 12992 जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 09.10.26 से 11.10.26 तक जयपुर से निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस भी 09.10.26 से 11.10.26 तक उदयपुर सिटी से निर्धारित समय से 01 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 20995 अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 10.10.26 को अजमेर से निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 17080 जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस 11.10.26 को जयपुर से निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से रवाना होगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 19609 उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा 10.10.26 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी और भीलवाडा व मोखमपुरा के मध्य 40 मिनट रेगुलेट रहेगी। अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के लिए लिए जा रहे नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक के कारण निर्धारित अवधि में इन रेलसेवाओं के संचालन में बदलाव रहेगा।

Tags: