जयपुर नगर निगम उपचुनाव: पुनर्मतदान के बाद चारों वार्डों में कांग्रेस जीती
वार्ड 9, 18, 25 और 34 के पांच केंद्रों पर 16 सितंबर को दोबारा वोटिंग के बाद मतगणना पूरी हुई, कैलाशी, वंदिता, रेखा और सुरेश विजयी रहे।
जयपुर, 17 सितम्बर। नगर निगम जयपुर के चार वार्डों में हुए पुनर्मतदान के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए। वार्ड संख्या 09, 18, 25 एवं 34 के पांच मतदान केन्द्रों पर 16 सितम्बर को कराए गए पुनर्मतदान के बाद गुरुवार को मतगणना सम्पन्न हुई।
प्राप्त परिणाम के अनुसार वार्ड संख्या 09 से कैलाशी ने कांग्रेस के टिकट पर 764 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड संख्या 18 से वंदिता शर्मा ने कांग्रेस के टिकट पर 181 मतों के अंतर से विजय हासिल की।
इसी तरह वार्ड संख्या 25 से रेखा देवी ने कांग्रेस के टिकट पर 397 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड संख्या 34 से सुरेश यादव ने कांग्रेस के टिकट पर 149 मतों के अंतर से विजय हासिल की।
इस प्रकार नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या 09, 18, 25 एवं 34 के पांच मतदान केन्द्रों पर 16 सितम्बर को हुए पुनर्मतदान के बाद गुरुवार को मतगणना के साथ चारों वार्डों के परिणाम घोषित हो गए।