रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने जयपुर-बयाना-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का भरतपुर तक अस्थायी विस्तार किया है। यह विस्तार 28.08.26 से 07.09.26 तक प्रभावी रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19721 जयपुर-बयाना एक्सप्रेस रेलसेवा 28.08.26 से 07.09.26 तक जयपुर से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा बयाना स्टेशन पर 12.20 बजे पहुंचेगी और 12.22 बजे प्रस्थान कर 13.00 बजे भरतपुर जंक्शन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19722 बयाना-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 28.08.26 से 07.09.26 तक बयाना के स्थान पर भरतपुर से संचालित होगी। यह रेलसेवा भरतपुर से 13.30 बजे प्रस्थान करेगी, बयाना जंक्शन पर 14.08 बजे पहुंचेगी और 14.10 बजे प्रस्थान कर निर्धारित समय पर जयपुर पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार, मार्ग के स्टेशनों पर रेलसेवा का संचालन समय एवं ठहराव यथावत रहेगा। रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए किया गया यह अस्थायी विस्तार 07.09.26 तक जारी रहेगा।

Tags: