खेलो इंडिया संवाद में यशवीर सिंह ने युवाओं को दिया मेहनत और अनुशासन का संदेश
जयपुर के सुबोध कॉलेज में खेलो इंडिया संवाद में काॅमनवेल्थ खेल-2026 के पदक विजेता यशवीर सिंह ने युवाओं को मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का संदेश दिया। उन्होंने रेलवे की खेल सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का आभार जताया।
तस्वीर में जयपुर के सुबोध कॉलेज में आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम के मंच पर अतिथि और खिलाड़ी बैठे नजर आ रहे हैं।
जयपुर के सुबोध कॉलेज में आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ में उत्तर पश्चिम रेलवे के काॅमनवेल्थ खेल-2026 के पदक विजेता श्री यशवीर सिंह ने युवाओं को मेहनत, अनुशासन और धैर्य के साथ नियमित अभ्यास कर सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए रेलवे की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की दिशा में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का राष्ट्रव्यापी आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में देशभर के युवा, खिलाड़ी, स्वयंसेवक और खेल जगत से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं के साथ संवाद किया। प्रधानमंत्री ने युवाओं से खेलों को केवल प्रतियोगिता या पाठ्यक्रम से जुड़ी गतिविधि नहीं मानने और उन्हें दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने खेलों को स्वस्थ समाज, अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
सुबोध कॉलेज, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे के काॅमनवेल्थ खेल-2026 में पदक विजेता श्री यशवीर सिंह ने सहभागिता की और संवाद में भाग लिया। उन्होंने युवाओं को मेहनत, अनुशासन और धैर्य के साथ नियमित अभ्यास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास के जरिए सफलता हासिल की जा सकती है।
श्री यशवीर सिंह ने अपनी सफलता में रेलवे की ओर से खेलों को प्रोत्साहन देने वाली योजनाओं और उपलब्ध करवाए जा रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर के योगदान के लिए भी आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने सरकार की ओर से खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, कोचिंग और प्रोत्साहन की व्यवस्थाओं का उल्लेख करते हुए सरकार का धन्यवाद किया।
खेलो इंडिया संवाद के दौरान श्रीमती मंजू शर्मा, माननीय सांसद-जयपुर, श्री राव राजेन्द्र सिंह, माननीय सांसद, जयपुर-ग्रामीण सहित खेल जगत से जुड़े युवागण उपस्थित रहे।
खेलो इंडिया संवाद का आयोजन युवाओं में खेल भावना, फिटनेस, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बनेगा। ऐसे कार्यक्रम खेलों को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करेंगे, जिससे देश को खेल जगत में अलग पहचान बनाने में सहायता मिलेगी।