यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने हिसार-तिरुपति-हिसार रेलसेवा को एलएचबी रैक से संचालित करने का निर्णय लिया है। इससे इस रेलसेवा के कोच संयोजन में बदलाव होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 14723/14724 हिसार-तिरुपति-हिसार रेलसेवा हिसार से दिनांक 03.10.26 से तथा तिरुपति से दिनांक 05.10.26 से एलएचबी रैक से संचालित होगी।

इस रेलसेवा में एलएचबी रैक के कुल 22 डिब्बे होंगे। इनमें 02 सैकण्ड एसी, 07 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी और 02 पॉवरकार श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे। निर्धारित तिथियों से रेलसेवा का संचालन इसी एलएचबी रैक संयोजन के अनुसार किया जाएगा।

Tags: