जयपुर/भरतपुर, 7 सितम्बर। भरतपुर के सेवर कस्बे में सोमवार को मकान गिरने की घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तत्काल आरबीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चिकित्सकों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि मकान गिरने की घटना में घायल हुए लोगों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री सोमवार को भरतपुर दौरे पर थे। सेवर कस्बे में मकान गिरने की सूचना मिलते ही उन्होंने प्रशासन को त्वरित राहत एवं उपचार कार्य उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद वे स्वयं आरबीएम अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की।

घटना के बाद मुख्यमंत्री की ओर से राहत, बचाव और उपचार व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए निर्देशों में घायलों को तत्काल और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी पर जोर दिया गया।

Tags: