गुरु पूर्णिमा 2026: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दी शुभकामनाएं, गुरु के महत्व पर दिया प्रेरक संदेश

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गुरु पूर्णिमा (29 जुलाई) पर शुभकामनाएं देते हुए गुरु के सम्मान, श्रद्धा, संस्कार और सत्य के मार्गदर्शन के महत्व पर संदेश दिया।

Update: 2026-07-28 11:25 GMT

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गुरु पूर्णिमा पर्व (29 जुलाई) के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है।

राज्यपाल श्री बागडे ने अपने संदेश में कहा कि सनातन संस्कृति में गुरु को अति विशिष्ट स्थान प्राप्त है। गुरु केवल शिक्षा प्रदान नहीं करते, बल्कि जीवन में सही मार्ग पर चलने, अच्छे संस्कार अपनाने और सत्य का ज्ञान प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति के जीवन को सही दिशा प्रदान करता है और उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना ही गुरु पूर्णिमा पर्व का मूल संदेश है। राज्यपाल ने सभी नागरिकों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा और सम्मान बनाए रखने का आह्वान किया।

Tags:    

Similar News