भरतपुर फायरिंग और हत्या मामलों में पुलिस की बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

भरतपुर में व्यापारियों पर फायरिंग और हत्या के मामलों में राजस्थान पुलिस ने 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कई अहम खुलासों की जांच जारी है।

Update: 2026-07-10 13:41 GMT

भरतपुर शहर में व्यापारियों पर फायरिंग और हत्या के मामलों में राजस्थान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस ने आरोपी प्रवीण उर्फ बॉबी और बलराम को दस्तयाब किया है। दोनों पर भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र में व्यापारी प्रमोद कुमार मित्तल पर जानलेवा फायरिंग करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी सेवर थाना क्षेत्र में बर्तन व्यापारी चन्द्रभान की हत्या के मामले में भी शामिल बताए गए हैं। इन दोनों मामलों में आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही थी।

यह कार्रवाई भरतपुर रेंज के आईजी कैलाशचंद्र विश्नोई के सुपरविजन तथा एसपी राजेश कुमार मीणा (आईपीएस) के निर्देशन में की गई। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और दोनों वारदातों से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी हुई है। इन गिरफ्तारियों को भरतपुर में व्यापारियों पर हुए गंभीर आपराधिक मामलों की जांच में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News