तस्वीर में जयपुर के थदड़ी महोत्सव में छह पुरुष मंच पर कतार में खड़े हैं।

राजस्थान सिंधी अकादमी एवं अमरलाल साहिब मंडल सिंधी कॉलोनी, राजा पार्क, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 6 सितंबर 2026 को भगवान श्री झूलेलाल मंदिर, सिंधी कॉलोनी, राजापार्क में सामूहिक थदड़ी का भव्य आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सिंधी समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुरसनाराम साहिब मंडल के मंडलाध्यक्ष श्री मुकेश साध साहिब जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद एक बालक ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। छोटे बच्चों, मातृशक्ति और सेवादारियों ने विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया। एक बालिका ने सिंधु नदी पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा भी कई नृत्य प्रस्तुतियां हुईं।


 


कार्यक्रम के दौरान मोहन नानकानी ने सिंधी खेल खिलाए। मंच संचालन श्रीमती हेमा मलानी एवं पूजा चंदवानी ने किया। आयोजन में राजस्थान सिंधी अकादमी से लक्ष्मण मोटवानी, शिव प्रसाद पंत, लक्ष्मण ज्योति पहलवानी, वीना कुमारी, नमीषा खेममानी, लोकसभा में सिंधी अनुवादक माया वसंदानी, नंदिनी पंजवानी, माला कैलाश, हीना सामनानी, पार्वती भगवानी, हर्षा पंजाबी और लता भारद्वाज सहित सिंधी समाज के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर कुंदनलाल खानवानी, चंद्र प्रकाश खेतानी, नारायण दास बालानी, युवा जागृति संगठन अध्यक्ष एवं समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी, मोहन लाल जी, तुलसी संगतानी, कमलेश आसुदानी, रमेश हरपलानी, वासदेव खेमनानी, सोनू धर्मानी, प्रकाश थावानी, हेमंत खटवानी, आकाश धमेजा, योगेश कुंदनानी, यश साधवानी और किशन रामचंदानी भी उपस्थित रहे।

मातृशक्ति की ओर से पदमा हेमनानी, लक्ष्मी जैसवानी, प्रियाचेतवानी, गीता भगवानी, गीता वासवानी, दिव्या, रिया, सिमरन, मंगलानी और नंदनी सहित अन्य मातृशक्ति ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में सभी शामिल लोगों को सिंधी ठंडे व्यंजन मिठ्ठी मानी, चेरी मानी, खोराक, सतपुड़ा, टिक्की, मेसू और नानखटाई प्रसाद के रूप में वितरित किए गए। आयोजन में अध्यक्ष श्री प्रेमचन्द कुंदनानी, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम माणि, महासचिव रेवालाल मूलचंदानी, कोषाध्यक्ष प्रकाश टहलानीसी, मातृशक्ति अध्यक्ष हेमा मंशानी, उपाध्यक्ष रितु परमानी तथा अमरलाल साहिब मंडल सिंधी कॉलोनी, राजा पार्क, जयपुर की समस्त सेवादारी मातृशक्ति का सहयोग रहा।

सामूहिक थदड़ी का यह आयोजन धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सिंधी खेलों और पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से समाज की सामूहिक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ।

Tags: