जयपुर में नगरीय निकाय चुनाव की निगरानी के लिए प्रियंका गोस्वामी नियुक्त पर्यवेक्षक
जयपुर नगरीय निकाय चुनाव 2026 के लिए प्रियंका गोस्वामी को निर्वाचन पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। शिकायत के लिए संपर्क माध्यम जारी।
जयपुर जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान ने निर्वाचन पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी है। आयोग ने प्रियंका गोस्वामी, आईएएस को जयपुर जिले के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के संबंध में आमजन अपनी किसी भी परिवेदना या शिकायत के लिए चुनाव पर्यवेक्षक प्रियंका गोस्वामी से मोबाइल नंबर 9024569989 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आमजन सर्किट हाउस, जयपुर में भी चुनाव पर्यवेक्षक से संपर्क कर अपनी शिकायत या परिवेदना प्रस्तुत कर सकते हैं।
निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए निर्वाचन नियंत्रण कक्ष, कमरा नंबर 116, कलेक्ट्रेट जयपुर में भी संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही दूरभाष संख्या 0141-2992564 पर भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध है।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने आमजन से अपील की है कि निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा परिवेदना के लिए निर्धारित माध्यमों के जरिए चुनाव पर्यवेक्षक एवं निर्वाचन नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। जयपुर जिले में चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी शिकायतों और परिवेदनाओं के लिए आयोग की ओर से निर्धारित संपर्क माध्यम महत्वपूर्ण बनाए गए हैं।