भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का सुल्तानगंज स्टेशन पर अस्थायी ठहराव, जानें समय

श्रावणी मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस को सुल्तानगंज स्टेशन पर अस्थायी ठहराव मिलेगा।

Update: 2026-07-27 13:41 GMT

श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने भागलपुर-अजमेर-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा को सुल्तानगंज स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव 30.07.26 से 29.08.26 तक प्रभावी रहेगा।

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेल यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 13423/13424 भागलपुर-अजमेर-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का सुल्तानगंज स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 13423, भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 30.07.26 से 27.08.26 तक भागलपुर से प्रस्थान करेगी, वह सुल्तानगंज स्टेशन पर 13.38 बजे पहुंचेगी और 13.40 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 13424, अजमेर-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 01.08.26 से 22.08.26 तक अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह सुल्तानगंज स्टेशन पर 13.50 बजे आगमन करेगी और 13.52 बजे प्रस्थान करेगी।

श्रावणी मेले के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे की यह व्यवस्था यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से की गई है। सुल्तानगंज स्टेशन पर यह विशेष ठहराव निर्धारित अवधि तक यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराएगा।

Tags:    

Similar News