ब्यावर में श्री खंडेलवाल वैश्य संस्थान का अन्नकूट महोत्सव आयोजित
| संस्थान भवन में हुए इस आयोजन में समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दीपावली स्नेह मिलन का आनंद उठाया।
ब्यावर में श्री खंडेलवाल वैश्य संस्थान द्वारा आयोजित अन्नकूट महोत्सव में प्रसादी ग्रहण करते समाजजन।
ब्यावर। श्री खंडेलवाल वैश्य संस्थान की ओर से अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। संस्थान भवन में हुए इस आयोजन में समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में धार्मिक परंपराओं के साथ सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों ने समारोह को विशेष बनाया।
समारोह का शुभारंभ संस्थान अध्यक्ष संजय घीया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद ठाकुर जी की आरती की गई। आयोजन में संस्थान के महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें समाज के सदस्यों ने सहभागिता की। समारोह के अंत में सभी ने अन्नकूट प्रसादी का आनंद लिया।
कार्यक्रम में संस्थान उपाध्यक्ष श्याम सुंदर डंगायच, मराष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश झालानी, नितिन बड़गोती, अनुज दुसाद, राजेंद्र झालानी, नवरत्न मल खंडेलवाल, मुकेश झालानी, महिला अध्यक्षा मंजू डंगायच, सचिव सीमा कायथवाल, पूर्व अध्यक्षा रेनू घीया, प्रियंका दुसाद, नीलिमा मामोरिया, प्रशांत खंडेलवाल, मोहन वैद, अशोक बड़गोती, पीयूष सौखिया, विष्णु प्रकाश झालानी, अनिता मेठी, ओमप्रकाश मेठी, वैभव घीया एवं दिव्या घीया सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
समारोह के अंत में सचिव राकेश कूलवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। अन्नकूट महोत्सव और दीपावली स्नेह मिलन के माध्यम से संस्थान के सदस्यों ने धार्मिक आयोजन के साथ आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक सहभागिता का परिचय दिया।