भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 6 अगस्त को बोरीवली तक चलेगी, आंशिक रद्द

बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के कारण भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा में बदलाव किया गया है। 6 अगस्त 2026 को चलने वाली ट्रेन बोरीवली तक ही संचालित होगी और आगे का मार्ग आंशिक रद्द रहेगा।

Update: 2026-08-03 15:17 GMT

भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा को लेकर रेलवे ने महत्वपूर्ण बदलाव किया है। बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के कारण इस रेलसेवा को आंशिक रूप से रद्द किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09006, भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.08.26 को भिवानी से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा बांद्रा टर्मिनस तक संचालित नहीं होकर बोरीवली तक ही संचालित होगी।

रेलवे के अनुसार उक्त ट्रेन का बोरीवली-बांद्रा टर्मिनस के मध्य संचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा। यात्रियों को इस बदलाव के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर चल रहे प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने यह अस्थायी व्यवस्था की है, जिससे प्रभावित रेलसेवा की जानकारी यात्रियों तक पहुंचाई जा सके।

Tags:    

Similar News