तस्वीर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी।

भरतपुर संभाग के जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों का विशेष संवाद कार्यक्रम प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निज निवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सवाईमाधोपुर जिले से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने सहभागिता निभाई।

भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सवाईमाधोपुर जिले के संपूर्ण नगर-निकाय चुनाव और आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा-परिचर्चा की। इस दौरान जिले के समस्त नगर निकाय क्षेत्रों और पंचायत क्षेत्रों के संदर्भ में सकारात्मक रूप से विशेष चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जिला सवाईमाधोपुर के जिला महामंत्री विनोद अटल, बामनवास विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, प्रधान शशिकला मीणा, मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस विशेष संवाद कार्यक्रम में नगर निकाय और आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर सवाईमाधोपुर जिले से संबंधित विषयों पर जिलाध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ हुई चर्चा को संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण संवाद के रूप में देखा गया।

Tags: