राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का 49वां जन्मदिवस, गौ पूजन कर मनाया उत्सव
डीग के नौगावां में सचिन पायलट का 49वां जन्मदिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने गौ पूजन कर गुड़ और हरा चारा खिलाया।
Update: 2026-09-07 13:29 GMT
तस्वीर में नौगावां स्थित गौशाला में पुरुष जागरूकता पोस्टर पकड़े हुए गायों के पास खड़े हैं।
ब्रजनगर उपखण्ड के गांव नौगावां में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का 49वां जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजेश पायलट किसान संगठन के जिलाध्यक्ष डीग प्रताप सिंह नौंगावा के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गौ पूजन किया और गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाया। कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष सुघड़ सिंह जाटव, प्रदेश सचिव राजीव गांधी पंचायतीराज विभाग अशोक शर्मा, पूर्व जिला महासचिव एनएसयूआई मोहनश्याम गुर्जर, अत्तो गुर्जर, भगवान सिंह, शुभम बंसल, सीताराम, हरिओम, सुनील सैनी, गोपी गुर्जर और मोन्टी गुर्जर मौजूद थे।