तस्वीर में डीग में आयोजित भाजपा बैठक के दौरान एक नेता भाषण दे रहे हैं।

डीग में शनिवार, 5 सितंबर को शहर के कामां रोड स्थित खण्डेलवाल धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल डीग की संगठन बैठक आयोजित हुई। बैठक में रविन्द्र इंद्र राज, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेष सिंह, गिरधारी तिवारी और जिला अध्यक्ष सतीश बंसल के आतिथ्य में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि रविन्द्र इंद्र राज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ प्रत्येक वार्ड में घर-घर पहुंचने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेष सिंह ने कार्यकर्ताओं से नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव को लेकर अपने सुझाव रखे और भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर अमरनाथ गुप्ता, राजेन्द्र खण्डेलवाल, हरपाल सोलंकी, अनिल एडवोकेट, ललित तिवारी, हरेन्द्र सिंह, खेमचंद कोली, दाऊ दयाल नसवारिया, जगदीश टकसालिया, गौरव सोनी, ओमप्रकाश कौशिक, गोपाल इन्दोलिया, सर्वेश अरोड़ा, विनिता पचौरी, रामू पचौरी, मदनमोहन उपाध्याय, जतिन गुप्ता, प्रिति गर्ग, हिमांशी दुसाद, रघुवीर सौनी, रघुवीर गुर्जर, दीपक सांखला, इन्द्रजीत सांखला, प्रदीप बंटू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags: