तस्वीर में नए स्कूल बैग लिए हुए बच्चे और महिलाएं जमीन पर बैठे हैं।

डीग जिले में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मेरी सहेली फाउंडेशन डीग की ओर से डीग के अऊ दरवाजा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर करीब 100 बच्चों को स्कूल बैग, पेन, लंच बॉक्स और पानी की बोतल निशुल्क वितरित की गई।

शैक्षणिक उपयोग की यह सामग्री पाकर सभी बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। संस्था की ओर से बच्चों को उनकी आगामी पढ़ाई से संबंधित जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया।

इस अवसर पर मेरी सहेली फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति नीरज गर्ग, सचिव रोशनी चौधरी, कोषाध्यक्ष राजरानी गर्ग और सदस्य प्रीति यादव मौजूद रहीं।

Tags: