नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत डीग जिले में नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सोमवार को जिले की विभिन्न नगरीय निकायों में कुल 645 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें 510 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया के प्रथम तीन दिनों में जिले में कुल 1,231 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं, जबकि 985 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया है।

निकायवार आंकड़ों के अनुसार, डीग नगर परिषद में तीसरे दिन 158 नामांकन पत्र दाखिल हुए और 122 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। यहां अब तक कुल 279 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं तथा 222 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

पहाड़ी नगर पालिका में तीसरे दिन 60 नामांकन पत्र दाखिल किए गए और 59 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किया। यहां अब तक 133 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं और 131 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

कामां नगर पालिका में तीसरे दिन 163 नामांकन पत्र दाखिल हुए तथा 113 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किया। अब तक यहां कुल 295 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं, जबकि 200 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

इसी प्रकार बृजनगर नगर पालिका में तीसरे दिन 96 नामांकन पत्र दाखिल हुए और 81 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। यहां अब तक कुल 204 नामांकन पत्र तथा 164 प्रत्याशियों के नामांकन दर्ज हुए हैं।

कुम्हेर नगर पालिका में तीसरे दिन 85 नामांकन पत्र दाखिल किए गए और 65 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किया। अब तक यहां 149 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं तथा 115 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

सीकरी नगर पालिका में तीसरे दिन 83 नामांकन पत्र दाखिल हुए और 70 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। यहां अब तक कुल 171 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं, जबकि 153 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दर्ज किया गया है।

नामांकन प्रक्रिया के प्रथम तीन दिनों में सामने आए आंकड़े जिले की सभी नगरीय निकायों में चुनावी गतिविधियों की तेजी को स्पष्ट करते हैं। तीसरे दिन 645 नामांकन पत्र और 510 प्रत्याशियों के नामांकन के साथ प्रक्रिया महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है।

Tags: