डीग नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने 27 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, कांग्रेस ने 6 नाम घोषित किए
डीग नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने 27 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, जबकि कांग्रेस ने 6 वार्डों में उम्मीदवार उतारे हैं।
नगर निकाय चुनाव को लेकर डीग शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने डीग नगर निकाय के 40 वार्डों में से 27 वार्डों में अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा की ओर से टिकटों की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा ने वार्ड 1 से रमेश, वार्ड 2 से रघुवीर, वार्ड 3 से अंजू यादव, वार्ड 5 से हरेंद्र सिंह, वार्ड 6 से विमलेश, वार्ड 7 से योगेश कुमार, वार्ड 9 से सीमा, वार्ड 11 से प्रियंका सिंह, वार्ड 13 से जोरमल सिंह, वार्ड 14 से राहुल, वार्ड 19 से मुकेश, वार्ड 20 से भूरी सिंह, वार्ड 22 से प्रियंका कुमारी, वार्ड 23 से मालती, वार्ड 24 से कामिनी, वार्ड 27 से गौरव, वार्ड 28 से इंद्रजीत, वार्ड 29 से नेहा, वार्ड 30 से गौरव सोनी, वार्ड 31 से अर्पित, वार्ड 32 से गीता देवी, वार्ड 34 से मानसिंह, वार्ड 35 से उषा, वार्ड 37 से धर्मेंद्र, वार्ड 38 से रघुवीर, वार्ड 39 से पूर्णिमा कुमारी और वार्ड 40 से आलोक कुमार को टिकट दिया है।
इसी तरह कांग्रेस पार्टी ने भी डीग नगर निकाय चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस ने वार्ड 1 से हेमराज सैनी, वार्ड 10 से प्रियंकेश, वार्ड 12 से बच्चू सिंह, वार्ड 8 से नीतू कोली, वार्ड 34 से राजेंद्र प्रसाद और वार्ड 37 से सोहन लाल भारती को टिकट दिया है।
भाजपा और कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही डीग नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं। 40 वार्डों वाले डीग नगर निकाय में दोनों प्रमुख दलों द्वारा घोषित प्रत्याशियों के बाद चुनावी तस्वीर स्पष्ट होने लगी है।