तस्वीर में डीग के ग्राम नरायना कटता में विधिक जागरूकता शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मथुरा से शैक्षणिक भ्रमण पर आए विद्यार्थी और शिक्षक नजर आ रहे हैं।

डीग, 31 अक्टूबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग की ओर से ग्राम नरायना कटता में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उत्तर प्रदेश के मथुरा से शैक्षणिक भ्रमण पर आए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को निःशुल्क विधिक सहायता और विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश उपेन्द्र शर्मा तथा सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामकिशन शर्मा के निर्देशानुसार लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ राजेंद्र शर्मा ने शिविर का आयोजन किया।

इस दौरान जमुना पार, मथुरा से श्री जी मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मथुरा (उत्तर प्रदेश) के शैक्षणिक भ्रमण पर आए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम और नालसा स्कीम के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह और साइबर अपराध से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

शिविर में 21 नवंबर को आयोजित होने वाली स्पेशल चेक अनाधारण से संबंधित मामलों की लोक अदालत के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर पीएलवी प्रियंका शर्मा, विद्यालय प्रबंधक मुकेश गुप्ता, प्रधानाध्यापक संतोष कुमार, संजय, रवि, शबाना, शाहीन, आरती, रेनू और कविता सहित अन्य अध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को कानूनी अधिकारों, विधिक सहायता योजनाओं तथा सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

Tags: