तस्वीर में डीग में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।

डीग में कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई जनसभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सभा स्थल पर शुद्धिकरण यज्ञ किए जाने के विरोध में सत्याग्रह किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में डीग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव चौधरी के नेतृत्व में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास सत्याग्रह किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शुद्धिकरण यज्ञ किए जाने को शर्मनाक कृत्य बताया। कांग्रेस ने इस निंदनीय कृत्य और भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। सत्याग्रह के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीग के प्रमुख बाजारों में मार्च निकाला।

कार्यक्रम में कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह प्रजापत, शिवा गाजिया, राजकुमार कठेरा, पूरन बडेसरा, एम जुबेर खान, संगठन महासचिव गजराज पेंघौर, प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल सोनी, महमूदा खान जी, श्रीराम चूल्हरा, छितर सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग पला, सचिव नरेंद्र मीणा, प्रवक्ता कमल सिंह नेता, एडवोकेट दीपेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, अली खान, ब्लॉक अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा, पंकज भूषण गोयल, नगर शहर अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, अयूब खान, ओमप्रकाश जाटव, भरतलाल सैन, रामस्वरूप प्रभाती, महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वेता यादव, केहरी सिंह, सोहन लाल, भारती, शराफत खान, नेमचंद गुर्जर, खेमचंद, राहुल खान, भगवान सिंह कोरेर, शाजिद हुसैन, अमीन खान एडवोकेट और शौकीन सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कांग्रेस के इस कार्यक्रम में सत्याग्रह और प्रमुख बाजारों में निकाले गए मार्च के माध्यम से हल्द्वानी की सभा के बाद हुए शुद्धिकरण यज्ञ के विरोध में पार्टी की ओर से अपना विरोध दर्ज कराया गया।

Tags: