तस्वीर में डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह और स्कूली छात्र हाथों में तिरंगा थामे हुए नजर आ रहे हैं।

कामां, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए डीग-कुम्हेर विधायक डॉक्टर शैलेश दिगंबर सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, आमजन एवं प्रेम भारती विद्यालय के छात्रों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। पूरे कस्बे में तिरंगे के साथ देशभक्ति का माहौल नजर आया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ लक्ष्मण मंदिर नगर परिषद डीग के सामने से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल हुए और डीग-कुम्हेर विधायक डॉक्टर शैलेश दिगंबर सिंह के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए। करीब एक किलोमीटर लंबी इस यात्रा का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

तिरंगा यात्रा लक्ष्मण मंदिर से प्रारंभ होकर मेन मार्केट, घंटाघर और नई सड़क होते हुए शहीद स्थल पुराने बस स्टैंड पहुंची। यहां शहीद स्मारक पर डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता, प्रदीप शर्मा उर्फ बंटू पूर्व वाइस चेयरमैन, पूर्व सभापति निरंजन टकसालिया, पूर्व सांसद सांसद प्रत्याशी खेमचंद कोली, मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसे, जगदीश टकसालिया, गजानन पचौरी, राहुल लवानिया, गोपाल इंदोलिया, इंदर फौजदार अऊ दरवाजा, भगवान यदुवंशी, मुंशी सरपंच, पवन खंडेलवाल सहित सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान लक्ष्मण मंदिर से शहीद स्थल तक पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा। शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।

Tags: