तस्वीर में डीग में बैनर के सामने फर्श पर बैठकर बैठक करते कांग्रेस कार्यकर्ता दिख रहे हैं।

डीग में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन गुरुवार, 1 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कमेटी डीग के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी डीग के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने की।

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर गोविंद सिंह डोटासरा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल के दौरान संगठन को मिली मजबूती की सराहना की। इस दौरान उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज भूषण गोयल, संगठन महासचिव गजराज सिंह, महिला जिलाध्यक्ष श्वेता यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह प्रजापति, शिवा गाजिया, मोहन सिंह गुर्जर, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कमल सिंह, जिला सचिव विक्रम सिंह एडवोकेट, दीपेंद्र सिंह एडवोकेट, पूरण सिंह बड़ेसरा, अली मोहम्मद, पूर्व सरपंच करण सिंह, केहरी सिंह थेरावर, दिनेश सिनसिनी, राकेश मनौता, दिनेश मोहनी, भरतलाल सैन, नेम चंद गुर्जर, कैप्टन ज्ञान सिंह, करण सिंह पूँछरी, एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रीराम चुलैहरा, जिला सुनील, मिट्टू सिंह सांख़ला, पीयूष पैंगौर, सोहन भारती, शाहिद एडवोकेट, रामनिवास खटाना, रोहितास पटेल, नरेंद्र सिंह, अमेश सिंह, मुशर्रफ अली, तेज सिंह, तेजवीर सिंह, जगवीर सिंह, विष्णु सैनी, चंदन सिंह पूर्व जिला परिषद सदस्य, साजिद हुसैन एडवोकेट, रविकांत सोनी कोषाध्यक्ष, यदुवीर सिनसिनी, हिटलर सिंह, श्याम खोह, रामनिवास पानौरी, ओमप्रकाश नजवाड़ा, हवलदार कन्हैया लाल रसिया, करमवीर सिंह पैंगौर, वीरेंद्र सिंह, मोनू अधैया कला, अब्दुल कामां, अर्पित फौजदार, प्रभु पटेल, जोगेंद्र सिंह और प्रशांत कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने गोविंद सिंह डोटासरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। Badha Rajasthan

Tags: