तस्वीर में मीरा रोड स्थित क्लब हाउस के प्रांगण में पारंपरिक राजपूताना पोशाक में नजर आ रही कल्पतरु सृष्टि महिला मंडल की महिलाएं।

मीरा रोड स्थित कल्पतरु सृष्टि के क्लब हाउस में कल्पतरु सृष्टि महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नृत्य, प्रतियोगिताओं, खेल और भोजन का आनंद लिया।

कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने पारंपरिक राजपूताना पोशाक एवं श्रृंगार किया, जिससे क्लब हाउस का पूरा प्रांगण राजस्थान की छटा में रंग गया। कार्यक्रम की सूत्रधार पिंकी शर्मा रहीं। उनके नेतृत्व में सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपनी कला का प्रदर्शन किया।


 


महोत्सव के दौरान महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नृत्य, प्रतियोगिताओं और खेलों के साथ सभी ने भोजन का भी आनंद लिया। इस अवसर पर सभी महिलाओं को उपहार भी बांटे गए।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में हेमा शर्मा की उपस्थिति रही। महिला मंडल के आयोजन में पिंकी शर्मा के साथ सरिता राठी, पुष्पा राठी, आशिता भराड़िया, स्वाति लोढ़ा, अर्चना राठी और गायत्री पचलंगिया का योगदान सराहनीय रहा। हरियाली तीज महोत्सव ने महिलाओं की सहभागिता, कला प्रदर्शन और पारंपरिक राजस्थानी रंग को एक साथ मंच प्रदान किया।