जिंक नगर में गुरुवार शाम टी-20 क्रिकेट महाकुंभ के उद्घाटन पर अतिथि व प्रतिभागी बातचीत करते हुए। 

जिंक नगर में गुरुवार शाम टी-20 रात्रिकालीन क्रिकेट महाकुंभ का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में खेल भावना और टीम भावना के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस क्रिकेट महाकुंभ में कर्मचारी, बिजनेस पार्टनर, महिलाएं और बच्चों सहित कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिंक के एसबीयू डायरेक्टर एवं चंदेरिया के लोकेशन हेड विवेक यादव तथा जिला मेटल यूनियन के अध्यक्ष रणजीत सिंह भाटी थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं एजीएम हाइड्रो प्लांट अभिषेक त्रिपाठी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी से आयोजन को सफल बनाने की अपील की। संयोजक इन्द्रजीत सिंह भाटी ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर जिंक के पायरो प्लांट हेड पुष्पेन्द्र मीणा और इंजीनियरिंग हेड अनृत मुखर्जी ने भी संबोधित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से आपसी तालमेल और टीम भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। समारोह में अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में सीएसओ जी मलेशम, पर्यावरण विभाग की हेड मनीषा भाटी, सेफ्टी हेड बालचंद पाटीदार, डिप्टी सीएसओ अंबरीश कुमार, एचआर अधिकारी रोशन गोसलिया, सिविल विभाग के हेड कामाख्या सिंह, यूनियन कोषाध्यक्ष जीएनएस चौहान, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह सिसोदिया, जिंक स्कूल के पीटीआई विजय राव, अंकित खरब, एचआर विभाग के अपूर्वा त्रिवेदी, फल्गुनी पाठक, उर्मी दीपा साहू और नरेंद्र गेहलोत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

उद्घाटन के साथ ही प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सीएससी कॉमन और पायरो-2 टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें सीएससी कॉमन ने शानदार संघर्ष करते हुए एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मुकाबले के साथ ही टूर्नामेंट का प्रतिस्पर्धात्मक दौर शुरू हो गया।

आयोजन में बड़ी संख्या में कर्मचारी, खिलाड़ी और उनके परिजन मौजूद रहे। कर्मचारी, बिजनेस पार्टनर, महिलाओं और बच्चों की 20 टीमों की भागीदारी के साथ शुरू हुआ यह रात्रिकालीन क्रिकेट महाकुंभ जिंक नगर में खेल गतिविधियों का प्रमुख आयोजन बनकर सामने आया है।

Tags: