अम्बेडकर प्रतिमा के पास महासभा सदस्य चित्तौड़गढ़ के संविधान पार्क में संविधान दिवस कार्यक्रम में खड़े दिख रहे हैं।

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय वाल्मीकी महासभा जिला शाखा चित्तौड़गढ़ की ओर से गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महेशपुरम स्थित संविधान पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब डॉ. बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

शंकर लोठ ने बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने बाबा साहेब डॉ. बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।

कार्यक्रम में राजेश लोठ, घनश्याम लोठ, संजय लोठ, प्रकाश बोर्डे, रमेश गेंगट, बाबूलाल कल्याणा, रतन कोदली, राजेन्द्र देशबन्धु, हरीश घॉवरी, गोपाल बेनीवाल, राजकुमार कंडारा, विजय चन्नाल, सोनू राठौड़, अनिल लोठ और सागर लोठ सहित अन्य मौजूद रहे। संविधान पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से संविधान दिवस पर बाबा साहेब डॉ. बीआर अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।

Tags: