चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पांडोली और घटियावाली में एक दिवसीय शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कुल 22 विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे और ग्रामीण जनों को संबंधित विभागों की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविरों में राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, वन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, योजना विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग, जल संसाधन विभाग, परिवहन विभाग, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, आयुष विभाग, सैनिक कल्याण विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।

चित्तौड़गढ़ उपखंड में आयोजित शिविरों में ओछङी ग्राम पंचायत में शिविर प्रभारी तहसीलदार चित्तौड़गढ़, घटियावाली ग्राम पंचायत में शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार तथा पांडोली में शिविर प्रभारी अतिरिक्त विकास अधिकारी पंचायत समिति रहे।

इन सभी शिविरों का निरीक्षण उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह ने किया। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को सरकार के इन विशेष शिविरों के माध्यम से अधिकाधिक लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आज शंभूपुरा, जालमपुरा और घोसुंडा में शिविर आयोजित किए जाएंगे। पात्र लोग इन शिविरों में अधिकाधिक भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

Tags: