तस्वीर में प्रेमनगर स्थित समन्वित आंगनवाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारी और अन्य लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं।

चित्तौड़गढ़। विकसित भारत-जनसेवा अभियान के तहत मगाँरावि प्रेमनगर में समन्वित आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी एवं प्रेमनगर विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत ने की। मुख्य अतिथि पार्षद रेखा शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक रुचि दुग्गल और महिला पर्यवेक्षक संपत जाट रहीं। अतिरिक्त कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत ने आंगनवाड़ी एवं प्रेमनगर विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए।

इस दौरान अतिथियों एवं विद्यालय स्टाफ ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हीना छापरवाल, आशा सहयोगिनी निशा और सहायिका ममता मोची को प्रतीक चिह्न, प्रमाण पत्र सहित अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया। पार्षद रेखा शर्मा ने कार्मिकों से केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों का आमजन को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का निवेदन किया।

कार्यक्रम के अंत में कार्यवाहक संस्थाप्रधान चंदन बाला जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से सोनू पोरवाल, लीला चेचानी, शिल्पा माहेश्वरी, सरोज कोठारी, बिनाका गर्ग और हर्षित पुरोहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वनिता काबरा ने किया।

Tags: