खो-खो में मुरला स्कूल का दमदार प्रदर्शन, 17 वर्ष छात्र वर्ग में जिला चैंपियन
आकोला के मुरला स्कूल ने 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के 17 वर्ष छात्र खो-खो वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
तस्वीर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आकोला के चयनित खिलाड़ी और शिक्षक ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं।
क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरला ने सत्र 2026-27 में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के खो-खो के 17 वर्ष छात्र वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में मुरला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया।
टीम की इस उपलब्धि पर खेल टीम प्रभारी सत्यनारायण भट्ट, सह प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता, संस्था प्रधान श्री अशोक कुमार रेगर, प्रधानाचार्य कालूराम गाडरी, उपप्रधानाचार्य विनोद जैन, कालूराम तेली, समस्त स्टाफ साथियों तथा ग्रामवासियों ने टीम का स्वागत किया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरला ने जिला स्तर पर खो-खो के क्षेत्र में अपनी एक अमिट पहचान बना रखी है। 17 वर्ष छात्र वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने की उपलब्धि से विद्यालय और ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।