तस्वीर में ताणा स्थित साण्डेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में हरियाली अमावस्या के अवसर पर एकत्र हुए पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज के लोग नजर आ रहे हैं।

हरियाली अमावस्या के अवसर पर पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज ने पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा का निर्वाह करते हुए ताणा स्थित साण्डेश्वर महादेव मंदिर के शिखर पर नई ध्वजा परिवर्तन की। इसके बाद प्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज की नई कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया।

नई कार्यकारिणी में आकोला निवासी शांती लाल चौहान को अध्यक्ष बनाया गया। ईंटाली के लक्ष्मी लाल भाटी और ताणा के शांती लाल देवड़ा को उपाध्यक्ष, ईंटाली के शम्भू लाल भाटी को मंत्री, ताणा के नन्दलाल देवड़ा को सहमंत्री, आकोला के जयप्रकाश कच्छावा को कोषाध्यक्ष तथा आकोला के मदनलाल चौहान को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।

आकोला के सांवरीयालाल चौहान को भोजन व्यवस्था प्रमुख और ताणा के लादूलाल देवड़ा को भोजन व्यवस्था सहप्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। वहीं ईंटाली के गणेशलाल पंवार तथा ताणा के सत्यनारायण देवड़ा को सदस्य बनाया गया।

नवीन कार्यकारिणी ने साण्डेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में पूर्व में तय स्थान पर समाज की सराय निर्माण का बीड़ा उठाया। सराय निर्माण के लिए समाज के भामाशाह बंशीलाल कच्छावा ने 51,000 रुपये आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की। वहीं शांतिलाल, राजमल, भेरुलाल और घनश्याम चौहान द्वारा 51,000 रुपये तथा पुष्कर और प्रमोद चौहान द्वारा 51,000 रुपये आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में आकोला, ताणा, इंटाली, उदयपुर, फतेहनगर और भींडर के समाज बंधुजन उपस्थित रहे। हरियाली अमावस्या पर ध्वजा परिवर्तन, नई कार्यकारिणी के गठन और सराय निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणाओं के साथ समाज की सामूहिक गतिविधियों को नई दिशा मिली।

Tags: