निम्बाहेड़ा नगर परिषद की ओर से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय दशहरा मेला-2026 की तैयारियों को गति देते हुए मुख्य मेला समिति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 9 समितियों का गठन किया गया है। राष्ट्रीय दशहरा मेला 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा। मेले की व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी समितियों को सौंपी गई है।

नगर परिषद आयुक्त दुर्गेश सिंह रावल ने बताया कि मंडल की साधारण बैठक में लिए गए निर्णय की अनुपालना में मेले की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने और विभिन्न कार्यक्रमों को भव्यता के साथ आयोजित करने के उद्देश्य से समितियों का गठन किया गया है।

मुख्य मेला समिति में विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी को संरक्षक तथा नगर परिषद सभापति श्रीमती शिल्पा भूतड़ा को अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में उपसभापति निलेश मेहता, पार्षद पारसमल पारख, सुभाष चन्द्र शारदा, प्रेम कुमार बाहेती, वर्षा कृपलानी, रागिनी चतुर्वेदी, गोपाल लाल शर्मा, अनिता माहेश्वरी एवं गीता वैष्णव को सदस्य बनाया गया है।

दुकान आवंटन एवं राजस्व समिति के संयोजक कालू सेन होंगे। समिति में श्रीमती अनुराधा तेली, श्रीमती लक्षिता चौहान, श्रीमती अंकिता कसोदिया एवं श्रीमती सलमा बेगम मेव सदस्य हैं। मीरा रंगमंच व्यवस्था समिति के संयोजक विक्रमादित्य खेरादिया हैं। इसमें महिपाल सिंह राणावत, पुष्कर सोनी, श्रीमती रेखा नवलखा, श्रीमती पिंकी जाट, श्रीमती नीतू देवी समदानी, श्रीमती कृष्णा कुमावत, श्रीमती मुन्नी देवी तेली एवं श्रीमती लाली बाई मीणा सदस्य हैं।

रामलीला आयोजन, रावण-दहन एवं आतिशबाजी व्यवस्था समिति के संयोजक प्रकाश चन्द्र शर्मा बनाए गए हैं। समिति में कैलाशचन्द्र सेन एवं श्रीमती चांदी बाई सदस्य हैं। अतिथि स्वागत, पारितोषिक एवं निर्णायक समिति की संयोजक श्रीमती रेणु कोठारी हैं। इसमें श्रीमती नीतू देवी समदानी, श्रीमती कृष्णा कुमावत, रविप्रकाश सोनी एवं श्रीमती निर्मला देवी मेघवाल सदस्य हैं।

विद्युत, पेयजल एवं सामान्य व्यवस्था समिति के संयोजक लालचन्द दशोरा हैं। समिति में महिपाल सिंह राणावत, श्रीमती लक्षिता चौहान, श्रीमती राहत बी एवं जकी अहमद सदस्य हैं। खेल-कूद आयोजन समिति के संयोजक गणपत लाल आंजना तथा सदस्य लखन शर्मा, श्रीमती अंकिता कसोदिया, छगनलाल रेगर एवं श्रीमती हीना अली हैं।

प्रचार-प्रसार एवं सामान्य व्यवस्था समिति की संयोजक श्रीमती संगीता जाट हैं। इसमें कैलाशचन्द्र सेन, श्रीमती पिंकी जाट, मोहम्मद कुरैशी एवं अहमद नूर सदस्य हैं। वाहन पार्किंग व्यवस्था समिति के संयोजक गोपाल लाल मेघवाल हैं। समिति में श्रीमती अनुराधा तेली, पुष्कर सोनी, दिलीप कुमार भांबी एवं मामुर खां मेव सदस्य हैं।

स्वच्छता व्यवस्था समिति के संयोजक पवन मीणा बनाए गए हैं। इसमें लखन शर्मा एवं विपुल कुमावत सदस्य हैं।

आयुक्त दुर्गेश सिंह रावल ने बताया कि सभी समितियों को उनके निर्धारित दायित्वों के अनुसार मेले की व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सभी समिति संयोजकों एवं सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा अपने अनुभव एवं सुझावों का लाभ मेले के सफल आयोजन में देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से मेले में आने वाले आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। सभी समितियां अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राष्ट्रीय दशहरा मेला-2026 को भव्य, व्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Tags: