तस्वीर में सफेद टी-शर्ट पहने नारायण लाल गुर्जर खड़े नजर आ रहे हैं।   

बेगूं। भारतीय युवा कांग्रेस के हाल ही में संपन्न संगठनात्मक चुनाव में ऑनलाइन मतदान प्रक्रिया के जरिए विभिन्न पदों के लिए चुनाव हुए। परिणाम घोषित होने के बाद नारायण लाल गुर्जर काटुंदा को जिला महासचिव पद पर विजयी घोषित किया गया, जबकि सत्यनारायण गुर्जर विधानसभा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बेगूं पहुंचने पर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में लोकतांत्रिक एवं ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन संगठन में युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं की आवाज को प्रभावी रूप से उठाने का विश्वास दिलाया।

स्वागत के दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल गुर्जर, पूर्व जिला महासचिव दिनेश मेवाड़ा, कमलेश सेन, मनीष ओड़, मनोज धाकड़, दिनेश गुर्जर, महावीर कुमावत, मुकेश धाकड़, कुलदीप सोनी, लहरू जाट और कालू गुर्जर मौजूद रहे। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में नारायण लाल गुर्जर काटुंदा और सत्यनारायण गुर्जर का निर्वाचन क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का प्रमुख विषय रहा।

Tags: