विधायक श्रीचंद कृपलानी ने भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार को भेंट की विकास स्मारिका

पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने निम्बाहेड़ा के दो वर्षों के विकास कार्यों की स्मारिका भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार को भेंट की। इस दौरान संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा, जानिए क्या रहा खास।

Update: 2026-07-08 13:21 GMT

निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार को विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर आधारित स्मारिका भेंट की।

पूर्व यूडीएच मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में विगत दो वर्षों के दौरान संपन्न जनहित एवं विकास कार्यों पर आधारित स्मारिका "जन कल्याण एवं विकास को समर्पित 02 वर्ष" की प्रति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार को सादर भेंट की। इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने स्मारिका के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, विद्युत, ग्रामीण एवं शहरी विकास के साथ आधारभूत संरचना के विस्तार और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में निम्बाहेड़ा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है और आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। इस दौरान क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा जनसेवा के संकल्प पर व्यापक चर्चा हुई।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने स्मारिका का अवलोकन कर निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में जनहित कार्यों के व्यवस्थित दस्तावेजीकरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनता के बीच किए गए कार्यों का पारदर्शी लेखा-जोखा प्रस्तुत करना जनप्रतिनिधि की जवाबदेही का परिचायक है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, सुशासन और संगठन की विचारधारा के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य कर रहा है। संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करें। विधायक कृपलानी ने अजेय कुमार के मार्गदर्शन को कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का स्रोत बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि निम्बाहेड़ा विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा। इस अवसर पर प्रमोद सामर, गजराज सिंह चौहान, पुष्कर तेली, रतन लाल गाडरी, अशोक नवलखा, गब्बर सिंह अहीर, कमलेश बुनकर, कृष्णपाल सिंह चुंडावत, धनराज अहीर और मोहनलाल मेनारिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News