लसडावन के सरकारी विद्यालयों में LION सीमेंट व श्री नाकोड़ा इंटरप्राइजेज ने विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल ड्रेस के शर्ट

निम्बाहेड़ा के लसडावन में LION सीमेंट और श्री नाकोड़ा इंटरप्राइजेज ने श्री महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा पहली से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों को 40 से अधिक स्कूल ड्रेस के शर्ट वितरित किए। सामाजिक सरोकार से जुड़ी इस पहल ने बच्चों के चेहरों पर खुशी ला दी।

Update: 2026-07-28 11:10 GMT

तस्वीर में निम्बाहेड़ा के लसडावन स्थित सरकारी विद्यालय परिसर में स्कूली छात्र हाथ में नीले रंग की स्कूल ड्रेस की शर्ट थामे हुए नजर आ रहे हैं।

निम्बाहेड़ा के लसडावन में LION सीमेंट और श्री नाकोड़ा इंटरप्राइजेज, लसडावन द्वारा सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस के शर्ट वितरित किए गए। इस पहल के तहत कक्षा पहली से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराई गई।

फर्म के संचालक मनीष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि लसडावन के श्री महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा पहली से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस के लगभग 40 से अधिक शर्ट वितरित किए गए। नए शर्ट प्राप्त कर स्कूली बच्चों के चेहरे खिल उठे।

उन्होंने बताया कि उक्त प्रतिष्ठान हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है। इसके तहत पूर्व में भी गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था हेतु परिंडे और पानी की कुंडियां वितरित की गई थीं। विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस के शर्ट वितरण की यह पहल भी इसी सामाजिक सरोकार की कड़ी के रूप में सामने आई।

Tags:    

Similar News