46 दिन की हज यात्रा से लौटे हाजी आरिफ खिलजी का भव्य इस्तकबाल, हज-2027 आवेदन और सेवा कार्यों की दी जानकारी

निम्बाहेड़ा में 46 दिवसीय हज यात्रा से लौटे हाजी आरिफ खिलजी का भव्य सम्मान हुआ। समारोह में हज-2027 आवेदन, सेवा कार्यों और कमेटी की उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

Update: 2026-07-06 14:27 GMT

तस्वीर में बाईं ओर पीले कुर्ते में एक व्यक्ति धार्मिक पुस्तक पढ़ते हुए पवित्र अग्नि (हवन कुंड) के पास बैठा है, जबकि कई बच्चे और अन्य लोग फर्श पर बैठकर अनुष्ठान देख रहे हैं।

पवित्र हज यात्रा वर्ष 2026 से सकुशल लौटने पर कमधज नगर निवासी हाजी जनाब आरिफ खिलजी का रविवार को उनके निवास पर भावपूर्ण स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर हज खिदमत कमेटी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने साफा बंधवाकर, पुष्पमालाएं पहनाकर और मुबारकबाद पेश कर उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।

हाजी आरिफ खिलजी 24 अप्रैल 2026 को पवित्र हज यात्रा के लिए सऊदी अरब के मुकद्दस शहर मक्का-मदीना शरीफ रवाना हुए थे। 46 दिवसीय रूहानी सफर पूर्ण करने के बाद वे 10 जून 2026 को सकुशल अपने वतन लौटे। उनके सम्मान में आयोजित समारोह के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।

समारोह में जिला हज खिदमत कमेटी चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष उबैद खान ठेकेदार, हज खिदमत कमेटी निम्बाहेड़ा के सदर मतलूब अजमेरी, सचिव हाजी अख्तर पटेल, सरपरस्त हाजी जाहिद खान, नायब सदर हाजी भूरू जागीरदार, हाजी कल्लू बा मंसूरी, अनीस अहमद शेख, सादिक हुसैन, सलाहकार मोहम्मद फारूक छिपा, कोषाध्यक्ष अब्दुल कलाम एडवोकेट, इमरान खान एवं जमील खान उर्फ भाया बैट्री सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान हाजी गफूर साहब, डॉ. आसिफ खिलजी, डॉ. मंसूर, डॉ. आसिफ रहमान, शम्सुद्दीन भाई, जफर मिस्त्री, जफर खान, इशरत उस्ताद, वसीम खान (ई-मित्र) तथा शमिउद्दीन खान सहित उपस्थित जनों ने हज खिदमत कमेटी के पदाधिकारियों का साफा एवं पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मान किया। वक्ताओं ने हाजियों की सुविधा, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए कमेटी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इन्हें समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

समारोह के दौरान डॉ. आसिफ खिलजी ने हज खिदमत कमेटी के सदर मतलूब अजमेरी के यौमे पैदाइश के अवसर पर केक कटवाकर उन्हें मुबारकबाद दी और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की दुआ की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला हज खिदमत कमेटी चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष उबैद खान ठेकेदार ने हाजी आरिफ खिलजी एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त किया। वहीं कमेटी के सचिव हाजी अख्तर पटेल ने बताया कि हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

हज खिदमत कमेटी, निम्बाहेड़ा वर्ष 2013 से लगातार हाजियों की सेवा में समर्पित भाव से कार्य कर रही है। कमेटी द्वारा अब तक सैकड़ों हाजियों के निःशुल्क हज फॉर्म भरवाने, 513 पासपोर्ट बनवाने, जिला स्तरीय टीकाकरण एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने तथा आवश्यक दस्तावेज हज हाउस जयपुर एवं टोंक रुबात में जमा करवाने जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की गई हैं।

कमेटी ने वर्ष 2018 से 2026 तक सफल हज प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया। वहीं वर्ष 2025 में टोंक रुबात व्यवस्था के माध्यम से प्रत्येक हाजी को लगभग 53 हजार रुपये का आर्थिक लाभ दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2013 से जारी सेवा, सहयोग और समर्पण की इस यात्रा के साथ हज खिदमत कमेटी, निम्बाहेड़ा क्षेत्र के हाजियों के लिए विश्वास और सहयोग का प्रमुख माध्यम बनी हुई है।

Tags:    

Similar News