तस्वीर में पारस मल पारख गुलाबी पगड़ी और सूट पहने सोफे पर बैठे हैं।

निम्बाहेड़ा। भाजपा के कद्दावर नेता पारस मल पारख ने नगरपालिका और इस बार नगर निगम निम्बाहेड़ा के पार्षद पद के चुनाव में लगातार सातवीं बार जीत दर्ज कर राजस्थान में नया रिकॉर्ड कायम किया है। पारख ने वर्ष 1994 में पहली बार पार्षद पद का चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 के चुनावों में भी लगातार जीत दर्ज की।

अब वर्ष 2026 के सम्पन्न चुनाव में भी पार्षद पद पर जीत दर्ज कर पारस मल पारख ने लगातार सातवीं जीत का रिकॉर्ड बनाया। इस तरह वर्ष 1994 से शुरू हुआ उनका चुनावी सिलसिला 2026 तक लगातार जारी रहा।

पारस मल पारख ने नगर पालिका निम्बाहेड़ा के वर्ष 1994 एवं 2014 के बोर्ड में उपाध्यक्ष पद का दायित्व भी निर्वहन किया। लगातार सात बार पार्षद पद पर जीत दर्ज करने के साथ उनका नाम राजस्थान में नया रिकॉर्ड कायम करने के रूप में सामने आया है।

Tags: